भाजपा नेता पर जानलेवा हमला बुधवार देर रात दबंगों ने शादी समारोह से लौट रहे फाफामऊ पार्षद रिंकी यादव के पति BJP नेता राम कुमार यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडे से कार के शीशे झाड़ दिए। आरोप है कि राम कुमार और भतीजे सचिन यादव पर फायरिंग की गई। रिंकी यादव फाफामऊ की दो बार से लगातार पार्षद हैं। पति राम कुमार यादव भाजपा नेता और पूर्व महानगर उपाध्यक्ष रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
भाजपा नेता पर जानलेवा हमला












Leave a Reply