इलेक्शन कमीशन आज दोपहर 3 बजे करेगा राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा
भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर 3 बजे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एलान करेगा। 25 जुलाई तक राष्ट्रपति चुनाव करना जरूरी है। बता दें, मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। अनुच्छेद 55 के अनुसार राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल करता है यानी जनता राष्ट्रपति का चुनाव सीधे नहीं करती, बल्कि उसके वोट से चुने गए प्रतिनिधि करते हैं। इसे अप्रत्यक्ष निर्वाचन कहा जाता है।












Leave a Reply