हर एक व्यक्ति वृक्षारोपण करें,सब कुछ सरकार पर मत छोडिये,कुछ तो खुद किया करे-सरदार पतविंदर सिंह
# घूमने फिरने समय बस साथ में निम्बोली (नीम का फल)आम,जामुन या ऐसे ही बीज ले जाएं और रास्ते में जो जगह आप की यादगार या पसंद की जगह हो वहां इन्हें छिड़कते चलें बारिश आएगी तब इन्हीं बीजों से वृक्ष और फिर वृक्ष से वन जंगल समृद्ध होते जाएंगेl
नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह वही अपनी पुरानी साइकिल पर सवार होकर विभिन्न चौराहों में मौजूद चाय की टी स्टॉल पर मौजूद लोगों से कहा कि आज लोगों को लग रहा है कि गर्मी बहुत लग रही है।पर कब तक AC का सहारा लेंगे,आज हिन्दुस्तान में 150 करोड़ पेड़ की जरूरत है।अभी तो यह शुरुआत हैं। 45 से 50 डिग्री को 55 से 60 होने में देर नहीं लगेगी। अभी से समझ जाए और पौधे लगाने की शुरुआत कर दें। क्योंकि एक पौधे को बड़ा होने मे 5 से 7 साल लग जाएगे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि सब कुछ सरकार पर मत छोडिये,कुछ तो खुद किया करे।आज से नियम बना ले किसी भी शुभ/ दुख अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसे अपनी पसंद का नाम दे एवं उनका ख्याल रखना।एक पेड़ दिन में इतनी ऑक्सीजन देता है कि 4 आदमी जिंदा रह सकें.एक पेड़ इतनी ठंड पैदा करता है जितनी 1 A.C 10 कमरों में 20 घंटो तक चलने पर करता है. जो इलाका पेड़ो से घिरा होता है वह दूसरे इलाकों की तुलना में 9 डिग्री ठंडा रहता हैं.
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अंत में कहा कि छुट्टियों में यह भी कर ले कि जहां भी घूमने फिरने आप जाते हैं बस साथ में निम्बोली (नीम का फल)आम,जामुन या ऐसे ही बीज ले जाएं और रास्ते में जो जगह आप की यादगार या पसंद की जगह हो वहां इन्हें छिड़कते चलें बारिश आएगी तब इन्हीं बीजों से वृक्ष और फिर वृक्ष से वन जंगल समृद्ध होते जाएंगे लेकिन पीपल,नीम और बरगद दूसरों के मुकाबले ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करते हैं.पेड़ लगायें और अपने भावी पीढ़ी का भविष्य स्वस्थ बनाऐं।














Leave a Reply