क्रिकेट के मैदान में भिड़े सपा-बीजेपी के विधायक
लखनऊ के मशहूर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में समाजवादी पार्टी और BJP के विधायकों के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के मैच में सपा ने BJP को 7 विकेट से हरा दिया। BJP की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 89 रन बनाए। वहीं, 90 रनों का पीछा करने उतरी सपा की टीम ने सिर्फ 14वें ओवर में ही मैच जीत लिया। सपा विधायकों ने मैच जीतने के बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की और ट्रॉफी सौंपी।













Leave a Reply