करछना विद्युत उपकेंद्र से पुरैनी फीडर में मनमानी बिजली कटौती से आक्रोश
करछना (प्रयागराज)
पिछले कई दिनों से शाम को 6:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक दर्जनों बार अघोषित बिजली कटौती करके करछना विद्युत उप केंद्र के कर्मचारी उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं और वे जानबूझकर यह घिनौनी हरकत करते हैं सैकड़ों बार इन सब की शिकायत की गई लेकिन उच्चाधिकारी भी कान में तेल डाले बैठे हैं यदि इस घटियापन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आम जनता का धैर्य जवाब दे जाएगा फिर वे अधिकारी जो लापरवाही कर रहे हैं भागे भागे फिर सकते हैं
कई बार निवेदन किया गया जो अनसुनी होकर रह जाता है शाम 6:00 बजे से रात 10 बजे तक करछना विद्युत उप केंद्र द्वारा पुरैनी फीडर की बिजली जानबूझकर काटी जाती है जबकि वहीँ ठीक सामने गांव गंधियांव और पचदेवरा रोशनी से नहाता रहता है केवल पुरैनी और दलित बस्ती गंधियांव को अंधेरे में रखा जाता है चर्चा है कि इन दोनों स्थानों पर कटियामारों की भी बहुतायत है जो बिजली विभाग के तथाकथित कर्मचारियों की मिलीभगत से विद्युत चोरी कर रहे हैं और बिजली विभाग के कर्मचारियों को घूस न मिलने के कारण यह कटौती बार-बार की जाती है ऐसी दशा में जो उपभोक्ता विधिवत विद्युत कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करते हैं वह भी बिजली चोरों के साथ प्रताड़ित होते हैं ब्याव के साथ घुन भी पीसा जा रहा है अधिकारियों से मांग है कि वह इस पर तत्काल ध्यान दें और सरकारी निर्देशों की अवहेलना बंद करें












Leave a Reply