Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

03 जून 2022

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – ज्येष्ठ।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – चतुर्थी रात्रि – 11:22 मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – पुनर्वसु दिन – 04:42 मि. तक उपरांत पुष्य।
योग – वृद्धि रात्रि – 01:39 मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 11:13 मि. से रात्रि – 11:22 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन दिन – 10:04 मि. तक उपरांत कर्क।
सूर्य राशि – वृष।
सूर्य नक्षत्र – रोहिणी।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:19 मि.।
सूर्यास्त – 06:49 मि.।
व्रत – गणेश चतुर्थी।
पर्व -‌ कुछ नहीं।

आज विशेष – वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,उमा चतुर्थी,गुरु अर्जुन देव बलिदान दिवस,पूर्व दिशा में बुधोदय,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 11:13 मि. से रात्रि – 11:22 मि. तक,रवियोग दिन – 04:42 मि. तक,यायि मुद्दई जय योग दिन – 04:42 मि. से रात्रि – 11:22 मि. तक।

कल विशेष – श्रुति पंचमी जैनियों का,मृत्युबाण प्रातः – 05:25 मि. से,रवियोग सायं – 07:03 मि. से,यायि (मुद्दई) जय योग सायं – 07:03 मि. से रात्रि – 01:02 मि. तक,उड़ीसा में प्रसिद्ध महादेव विवाह।

मेष राशि – आज व्यवसायिक और आर्थिक प्रगति के लिए एवं सम्मान पाने के लिए दिन अनुकूल है।उधार लेने से बचें।सट्टा निवेश से भी बचें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कुछ अपच सम्बंधित समस्या हो सकती है।

वृष राशि – आज शैक्षिक रूप से बहुत सफल होंगे और आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।आत्मविश्वास-स्तर भी काफी बढ़ जाएगा।आमदनी बढ़ेगी।पारिवारिक-जीवन आनंदमय होगा। बच्चे आपके लिए गर्व का स्रोत बनेंगे।

मिथुन राशि – आज अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में संयम बरतने की आवश्यकता है। कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। धन की रुकावट के परिणामस्वरूप परिवार में असंतोष हो सकता है।

कर्क राशि – आज अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो तनाव में रख सकती है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। आज संतान पक्ष के सन्दर्भ में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह राशि – आज आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। व्यापार से कमाई बढ़ेगी और अधिकारियों से मदद मिलेगी। महिला से कुछ विशेष लाभ ले सकते हैं। स्वास्थ्य के संबंध में अधिक ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

कन्या राशि – आज खुश और हंसमुख रहेंगे। वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा। पारिवारिक-जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा।अच्छे स्वास्थ्य में होंगे।लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश प्रयासों के लिए अच्छी है करियर को बेहतरी की ओर ले जा सकती है।

तुला राशि – आज ग्रह स्थिति आपकी सोच को कुछ भ्रमित कर सकती है और अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं।शत्रु की कूटनीति के शिकार से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं जिसके लिए दुखी महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आज आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर सकतें हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कमांडिंग स्थिति में रहेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं।

धनु राशि – आज यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बच सकते हैं, तो आप व्यवसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं।स्वास्थ्य से संबंधित सूजन, सिरदर्द अथवा आंखों से सम्बंधित शिकायत होने की संभावना है। फिजूलखर्ची के कारण आज आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।

मकर राशि – आज सिरदर्द और कुछ अन्य बीमारी से पीडि़त हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।वित्तीय स्थिति स्थिर होगी और व्यवसायिक क्षेत्र में आप अच्छी प्रगति करेंगे।

कुम्भ राशि – आज अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुहशाल रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में होंगी। सामाजिक रूप से अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

मीन राशि – आज पिता-पुत्र के संबंध बिगडऩे से परेशानी हो सकती है। कानून,या विभागीय कार्यवाही आपको चिंतित कर सकती है। आप दूर या विदेशी स्थानों के लोगों के साथ व्यापार में नुकसान उठा सकते हैं। माँ या मातृ पक्ष के रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *