UP: 35 हजार पदों पर सिपाही के लिए भर्ती की तैयारी, भेजा गया प्रस्ताव
UP में पुलिस और PAC में करीब 35 हजार पदों पर जल्द भर्ती होगी। इन पदों को भरे जाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राज्य के पुलिस विभाग में सिपाही के 26,744 पद और PAC में सिपाही के 8714 पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। विधानसभा में रालोद के प्रसन्न कुमार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के खाली पदों की जानकारी मांगी थी।













Leave a Reply