नशा कोई भी हो,जानलेवा है-रमेश
करछना। नशा किसी प्रकार का भी हो,स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है और अंत में जानलेवा साबित होता है। सभी बच्चे इसके प्रति खुद जागरूक हों और अपने पास पड़ोस गांव में भी नशा से जुड़े हुए लोगों को जागरूक करें।विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर यह बातें रामपुर स्थित बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेटों द्वारा निकाली गई रैली के दौरान एनसीसी अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि तंबाकू कैंसर की जननी है अधिकतर लोग इस से परहेज न कर पाने के कारण रोग ग्रस्त हो जाते हैं और अंत में जान जाने का खतरा बना रहता है। 16 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज से आये हवलदार करन जीत सिंह ने बच्चों से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और बीड़ी,सिगरेट,तम्बाकू आदि से फैलने वाले गंभीर रोगों के बारे में जानकारी देते हुए संकल्प दिलाया, साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर गांव गिरांव के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने पर बल दिया। युवावस्था में नशे की लत से दूर रहने सावधान रहने पर जोर दिया। इस दौरान बच्चों ने हाथों में तरह-तरह के पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मौके पर एनसीसी कैडेट्स के अलावा विद्यालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे।













Leave a Reply