औरैया में थाना परिसर में महिला की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ केस
औरैया के दिबियापुर थाना परिसर में ही एक सूदखोर ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। महिला मंगलवार को सूदखोर की शिकायत करने थाने आई थी। जहां लात-घूसों और चप्पलों से सूदखोर ने पीटा। साथ ही महिलाओं से अभद्रता की। पुलिस थाने से नदारद रही। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की तहरीर पर सूदखोर अनूप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।













Leave a Reply