Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज पुलिस की मुस्तैदी और हिकमत अमली से सनसनीख़ेज़ घटना होने से बची

प्रयागराज पुलिस की मुस्तैदी और हिकमत अमली से सनसनीख़ेज़ घटना होने से बची

प्रयागराज, थाना शंकरगढ़
28 May 2022, क़रीब 03:00 Hrs
जबर्दस्त घेराबन्दी के साथ पुलिस मुठभेड़

INTER STATE GANG के 09 घातक एवं दुर्दांत डकैत दबोचे गए

सरग़ना भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

डकैती की योजना बनाते हुए दुर्दांत और घातक नबला खरवार गैंग से संबंधित इस गैंग के सहयोगी बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़

गिरफ़तारी के दौरान बदमाशों ने झोंक दी पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फ़ायरिंग

प्रयागराज पुलिस पहले से ही मुस्तैद और सुसज्जित थी। सिखलाए हुए तरीक़ों से हिकमत अमली के साथ हुई कार्यवाही के दौरान सरग़ना समेत कुल 09 डकैत हुए गिरफ़्तार

बताते चलें कि नबला खरवार गैंग मूलतः बिहार के औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और भोजपुर ज़िलों से ताल्लुक़ रखता है। परन्तु, पिछले 5-6 सालों से नबला गैंग उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के चुनार और प्रयागराज के फाफामऊ तक फैल गया था…तथा, धीरे धीरे यह गैंग प्रतापगढ़ के रानी गंज, लाल गंज होते हुए रायबरेली और बाराबंकी ज़िलों तक अपने पाँव पसारता जा रहा था…इसी नबला गैंग का एक सहयोगी धड़ा 2-3 दिन पहले रायबरेली में पकड़ा गया है…

अप्रिय वारदात की तैयारी कर रहे डकैतों के क़ब्ज़े से सब्बल, हथौड़ा तथा असलाह-कारतूस बरामद

उल्लेखनीय है कि “रेकी” करने के बाद ये बदमाश दे सकते थे डकैती, हत्या, सामूहिक बलात्कार और आगज़नी जैसी वीभत्स घटनाओं को अंजाम

प्रयागराज पुलिस की मुस्तैदी और हिकमत अमली से सनसनीख़ेज़ घटना होने से बची

गिरफ़्तार दुर्दांत गैंग के सहयोगी सदस्यों से गहनता से पूछताछ जारी। जल्द ही अग्रेतर विवरण से अवगत कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *