Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

28 मई 2022

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – ज्येष्ठ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – त्रयोदशी दिन – 01:22 मि. तक उपरांत चतुर्दशी।
नक्षत्र – भरणी रात्रि – 04:51 मि. तक उपरांत कृत्तिका।
योग – शोभन रात्रि – 11:09 मि. तक उपरांत अतिगण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – 01:22 मि. से रात्रि – 01:59 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – वृष।
सूर्य नक्षत्र – रोहिणी।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:21 मि.।
सूर्यास्त – 06:47 मि.।
व्रत – मास शिवरात्रि,वट सावित्री व्रत प्रारंभ।
पर्व -‌ कुछ नहीं।

आज विशेष – मासशिवरात्रि व्रत,वट सावित्री व्रत प्रारंभ,यायि (मुद्दई) जय योग दिन – 01:22 मि. तक,शनि रिक्ता समायोग से सिद्धयोग दिन – 01:22 मि. से,भद्रा स्वर्ग की दिन – 01:22 मि. से रात्रि – 01:55 मि. तक।

कल विशेष – वट सावित्री व्रत द्वितीय दिन।

मेष राशि – आज समय अनुकूल है परन्तु स्वयं को गंभीर रखें। लोगों को अपने व्यवहार से आकर्षित करेंगे। व्यापार विस्तार के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

वृष राशि – आज रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि – आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

कर्क राशि – आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय सफलता लिए हुए है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

सिंह राशि – आज आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलताएं मिलेंगी। नए शत्रु उभर सकते है। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।

कन्या राशि – आज अध्ययन में अवरोध आ सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते है। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।

तुला राशि – आज पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। सच्चे लगन से लगे रहें सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग है। भवन परिवर्तन के योग है।

धनु राशि – आज कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

मकर राशि – आज धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार है। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी। लोग आपकी सफलताओं की प्रशंसा करेंगे।

कुम्भ राशि – आज वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे है। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकुल नहीं है।

मीन राशि – आज शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा सतर्क रहें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। पूर्व में किए गए कार्य से आज लाभ संभव है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *