बजट अल्पसंख्यक समाज के विकास एवं सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा-सरदार पतविंदर सिंह
नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की संकल्पना एवं जनाकांक्षाओं को समर्पित2022-23
का लोक-कल्याणकारी बजट विधान सभा में प्रस्तुत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट अल्पसंख्यक समाज के विकास एवं सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि‘जन-जन की समृद्धि,संकल्पों की सिद्धि’ के लिए सदन में प्रस्तुत लोक कल्याणकारी बजट,प्रदेश वासियों के लिए ‘खुशियों का द्वार’ सिद्ध होगा ‘आत्मनिर्भरता एवं जन- जन के विकास’ का संकल्प हैं। योगी सरकार प्रदेश के युवाओं के ‘अपना उद्यम’ स्थापना के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।













Leave a Reply