‘अब कांग्रेस नहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बोलिए’ कांग्रेस ने प्रवक्ताओं और नेताओं को TV, इंटरव्यू और प्रेस रिलीज में पार्टी का पूरा नाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लेने को कहा है। पार्टी ये संदेश देना चाहती है कि यह वही पार्टी है, जिसने देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी। इसके पीछे तर्क ये दिया जा रहा है कि अक्सर बीजेपी नेता राष्ट्रवाद और कांग्रेस नेतृत्व की भारतीयता पर सवाल उठाते रहते हैं। ऐसे में पार्टी बताना चाहती है कि कांग्रेस भारतीय पार्टी है।













Leave a Reply