Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आकाशवाणी प्रयाग की धरोहर है इसकी गरिमा को बचाएं -बेगाना

आकाशवाणी प्रयाग की धरोहर है इसकी गरिमा को बचाएं -बेगाना

आकाशवाणी प्रयाग की धरोहर है इसकी गरिमा को बचाएं -बेगाना
रामपुर के लोकमंगल संस्थान में हुई जमुनापार के कलाकारों की बैठक।
करछना। आकाशवाणी अपने विविध कार्यक्रमों को लेकर प्रयाग की धरोहर के रूप में जानी जाती है।गंवई बोली के लोककलाकारों को सबसे बड़ा मंच देकर अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस में आज भी लोकप्रिय आकाशवाणी की गरिमा बनाए रखना जरूरी।आकाशवाणी इलाहाबाद के कई अधिकार समाप्त करने को लेकर आहत जमुनापार लोककलाकार समिति के कलाकारों की बैठक के दौरान रामपुर में यह बातें समिति के अध्यक्ष श्यामलाल बेगाना ने कही।वरिष्ठ लोक कलाकार और समिति के महामंत्री रामबाबू यादव ने कहा कि ऐसा सुनने में आ रहा है कि आकाशवाणी इलाहाबाद को जल्द ही बनारस से जोड़ा जा रहा है ऐसा होने पर कई तरह के लोकप्रिय कार्यक्रमों पर इसका असर पड़ेगा और इसे उपेक्षा ही मानी जाएगी। कलाकारों ने कहा कि पनघट, कृषि जगत,स्वास्थ्य चर्चा,हवा महल,पंचायत घर,बाल गोपाल युववाणी जैसे कई गुणवत्तापूर्ण चर्चित कार्यक्रमों को आज भी लोग सुनने को बेताब रहते हैं। लोक कलाकार अपनी संस्कृति के संवाहक हैं उनके अस्तित्व को समाप्त न किया जाए। कलाकारों ने आकाशवाणी प्रयागराज की गरिमा और धरोहर को बचाए रखने हेतु प्रधानमंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री से अपील करते हुए इसके अस्तित्व को बचाने की गुहार लगाई ।बैठक के दौरान लोककलाकार पंचम लाल यादव, कमलेश कुमार यादव,इंद्रजीत, फूलचन्द्र,त्रिभुवन नाथ गौड़ राजरूप,चंद्रभान,परमात्मा राम मुन्ना लाल,राकेश चौधरी,मोनू मस्ताना,बृजेश तिवारी,कमला पाल,राम भवन पाल ,बंसी लाल पटेल,नन्हे लाल बिंद,मोहिनी श्रीवास्तव,कुंवर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *