भारतीय किसान कल्याण संघ ने कहा प्रयागराज को बचाने के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत।।
प्रयागराज बना हत्या का अड्डा।,
हर महिने किसी न किसी परिवार की हत्या हुई आमबात।
प्रशासन मौन नहीं होती ठोस कार्रवाई।।
प्रयागराज। जमुनापार हो या गंगापार आए दिन होती है हत्याएं,प्रशासन मुकबघिर,नहीं होती ठोस कार्यवाही। भारतीय किसान कल्याण संघ की एक चिंतन बैठक नैनी मे सुरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमे शहर के ब्यापारी से लेकर सोरांव में कई परिवार की हत्या हुई प्रशासन हर घटना को रोकने में नाकाम रही।वहीं सरकार ला एंड आर्डर पर ताल ठोक रही है लेकिन पूर्वांचल का आक्सफोर्ड तीर्थों का राजा आज जल रहा है नरेन्द्र गिरी से लेकर रोज किसी न किसी किसान की हत्या होती है।
हाल में करछना के धरवारा की घटना लोगों को झकझोर दिया। सीधे हत्या हुई प्रशासन हत्या को आकस्मिक निधन सिद्ध करने मे लगा है। किसान नेता विनय सिंह की सुचना देने पर करछना थानाध्यक्ष डांटकर फोन रखने को कह रहा है।पूरा गांव थाने का घेराव करने पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है । लगभग दो हफ्ते से ज्यादा हो गया मुजरिम खुले आम घुम रहा है प्रशासन अरेस्ट भी नहीं कर रहा है बल्की पीडीत परिवार को ही धमका रहा है,इस घटना से प्रयागराज की अस्मिता खतरे में है।गुंडे खुले आम कत्ल कर थाने पर बैठ कर दलाली कर रहे हैं। प्रशासन साथ मिलकर गोलगप्पे खा रहा है। भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी ने कहा कि तीर्थराज की अस्मिता बचाने के लिए बड़ा आंदोलन करने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि अविलंब दोषी पकड़ा नहीं गया तो पूरे प्रदेश के किसान सड़क पर आंदोलन करेंगे।। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय ने किसानों के साथ न्याय की बात कही है।संघ ने सरकार से मांग की है प्रयागराज की मर्यादा को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। अन्यथा संघ आंदोलन को मजबूर होगा।।
















Leave a Reply