प्रयागराज में गहराया संकट, 2000 घरों में बिजली-पानी की किल्लत
प्रयागराज में बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली और पानी का संकट गहरा गया है। पिछले 10 से ज्यादा घंटे से गोविंदपुर पानी टंकी, कैलाशपुरी और भुलई में पानी और बिजली की किल्लत है। इससे करीब 2000 घर प्रभावित हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से यह नौबत आई है। सूचना के बाद भी दूसरा ट्रांसफॉर्मर नहीं लग सका है। वहीं, भारद्वाजपुरम में ट्यूबवेल से गंदा पानी निकल रहा है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।













Leave a Reply