भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई बारा का पत्रकार सम्मान समारोह 17 को
आदि पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर आयोजित होगी विचार संगोष्ठी
प्रयागराज
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई बारा के तत्वावधान में 17 मई मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे कृष्णा गेस्ट हाउस रिगवां मोड़ बारा के सभागार में आदि पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर पत्रकारों साहित्यकारों समाजसेवियों और विशिष्ट जनों का सम्मान समारोह भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ बालकृष्ण पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष माननीय देवेंद्र मिश्र नगरहा जी उपस्थित रहेंगे इस सम्मान समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी दैनिक अमृत प्रभात के वाइस प्रेसिडेंट अतुल द्विवेदी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रभा शंकर ओझा सहित विशिष्ट अतिथियों में कई सम्मानित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे समारोह के स्वागत अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई प्रयागराज के जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी जी होंगे
उपरोक्त जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बारा इकाई के तहसील अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने देते हुए बताया कि समारोह में डॉ राकेश सिंह आईजी रेंज प्रयागराज , अजय कुमार पांडेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज, सौरभ दीक्षित पुलिस अधीक्षक जमुनापार, शीपू गिरी मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज , सौम्या गुरुरानी उप जिला अधिकारी बारा, विमल कुमार मिश्र क्षेत्राधिकारी बारा ,हर्ष देव पांडेय एडीएम प्रयागराज, गणेश सिंह तहसीलदार बारा, डॉ तरुण पाठक अधीक्षक सीएचसी बारा , डॉक्टर वाचस्पति विधायक बारा , अजीत सिंह पप्पू छतहरा ब्लॉक प्रमुख जसरा, प्रयागराज विभव नाथ भारतीय जिला अध्यक्ष भाजपा प्रयागराज एवं
क्षेत्र के अन्य विद्वत जन उपस्थित रहेंगे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जनपद प्रयागराज की सभी तहसीलों के वरिष्ठ पदाधिकारी और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ से जुड़े कई सम्मानित सदस्य संगोष्ठी और सम्मान समारोह में सादर पधार रहे हैं श्री मिश्र ने बताया कि बारा तहसील इकाई के इस ऐतिहासिक आयोजन को पहले तहसील सभागार में आयोजित किया जाना था किंतु अपरिहार्य कारणों बस स्थान परिवर्तन करना पड़ा सभी अतिथियों से अनुरोध है कि वह कृष्णा गेस्ट हाउस रिगवां मोड़ बारा में समय से पधार कर आयोजन सफल बनावें













Leave a Reply