Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सबसे श्रेष्ठतम मैं आपको शेयर कर रहा हूं अपना “”अमूल्य समय”” निकाल कर इस को पूरा पढ़ें

सबसे श्रेष्ठतम मैं आपको शेयर कर रहा हूं अपना “”अमूल्य समय”” निकाल कर इस को पूरा पढ़ें

सबसे श्रेष्ठतम मैं आपको शेयर कर रहा हूं अपना “”अमूल्य समय”” निकाल कर इस को पूरा पढ़ें इस मैसेज में मनुष्य के जीवन में 23 प्रश्न हमेशा कभी ना कभी हर व्यक्ति के मस्तिष्क में आते रहते हैं उन्हीं प्रश्नों का बहुत ही सुंदर एवं संक्षिप्त उत्तर इस मैसेज में दिया गया है आप स्वयं इन प्रश्नों के उत्तरों से परिचित हों तथा अन्य लोगों को भी इस मैसेज के माध्यम से लाभान्वित करें

Qus→1- जीवन का उद्देश्य क्या है ?
Ans→ जीवन का उद्देश्य उसी चेतना को जानना है – जो जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है। उसे जानना ही मोक्ष है..!!
📒
Qus→2- जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त कौन है ?
Ans→ जिसने स्वयं को, उस आत्मा को जान लिया – वह जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है..!!
📒
Qus-3-संसार में दुःख क्यों है ?
Ans→लालच, स्वार्थ और भय ही संसार के दुःख का मुख्य कारण हैं..!!
📒
Qus→4- ईश्वर ने दुःख की रचना क्यों की ?
Ans→ ईश्वर ने संसार की रचना की और मनुष्य ने अपने विचार और कर्मों से दुःख और सुख की रचना की..!!
📒
Qus→5- क्या ईश्वर है ? कौन है वे ? क्या रुप है उनका ? क्या वह स्त्री है या पुरुष ?
Ans→ कारण के बिना कार्य नहीं। यह संसार उस कारण के अस्तित्व का प्रमाण है। तुम हो, इसलिए वे भी है – उस महान कारण को ही आध्यात्म में ‘ईश्वर‘ कहा गया है। वह न स्त्री है और ना ही पुरुष..!!
📒
Qus→6- भाग्य क्या है ?
Ans→हर क्रिया, हर कार्य का एक परिणाम है। परिणाम अच्छा भी हो सकता है, बुरा भी हो सकता है। यह परिणाम ही भाग्य है तथा आज का प्रयत्न ही कल का भाग्य है..!!
📒
Qus→7- इस जगत में सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है ?
Ans→ रोज़ हजारों-लाखों लोग मरते हैं और उसे सभी देखते भी हैं, फिर भी सभी को अनंत-काल तक जीते रहने की इच्छा होती है..
इससे बड़ा आश्चर्य ओर क्या हो सकता है..!!
📒
Qus→8-किस चीज को गंवाकर मनुष्य धनी बनता है?
Ans→ लोभ..!!
📒
Qus→9- कौन सा एकमात्र उपाय है जिससे जीवन सुखी हो जाता है?
Ans → अच्छा स्वभाव ही सुखी होने का उपाय है..!!
📒
Qus →10- किस चीज़ के खो जाने पर दुःख नहीं होता?
Ans → क्रोध..!!
📒
Qus→11- धर्म से बढ़कर संसार में और क्या है ?
Ans → दया..!!
📒
Qus→12-क्या चीज़ दुसरो को नहीं देनी चाहिए ?
Ans→ तकलीफें, धोखा..!!
📒
Qus→13- क्या चीज़ है, जो दूसरों से कभी भी नहीं लेनी चाहिए ?
Ans→ किसी की हाय..!!
📒
Qus→14- ऐसी चीज़ जो जीवों से सब कुछ करवा सकती है ?
Ans→मज़बूरी..!!
📒
Qus→15- दुनियां की अपराजित चीज़ ?
Ans→ सत्य..!!
📒
Qus→16- दुनियां में सबसे ज़्यादा बिकने वाली चीज़ ?
Ans→ झूठ..!!
📒
Qus→17- करने लायक सुकून का कार्य ?
Ans→ परोपकार..!!
📒
Qus→18- दुनियां की सबसे बुरी लत ?
Ans→ मोह..!!
📒
Qus→19- दुनियां का स्वर्णिम स्वप्न ?
Ans→ जिंदगी..!!
📒
Qus→20- दुनियां की अपरिवर्तनशील चीज़ ?
Ans→ मौत..!!
📒
Qus→21- ऐसी चीज़ जो स्वयं के भी समझ ना आये ?
Ans→ अपनी मूर्खता..!!
📒
Qus→22 दुनियां में कभी भी नष्ट/ नश्वर न होने वाली चीज़ ?
Ans→आत्मा और ज्ञान..!!
📒
Qus→23- कभी न थमने वाली चीज़ ?
Ans→ समय
*आप से विनम्र आग्रह है की, उपरोक्त दिए गए प्रश्नों के उत्तरों को अपने जीवन में उतारने का प्रयत्न करें , जीवन आनंदमय एवं सुखमय बनेगा.! 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *