भारतीय किसान कल्याण संघ ने जताया गहरा रोष कहा कि समाधान न होने पर संघ आंदोलन को होगा मजबूर।
शंकरगढ में स्कूल के सामने खड़ंजा न होने से रोज बच्चे होते घायल।
तीन साल से नहीं बिछ सका खड़ंजा।
नगर पंचायत नहीं सुनता किसी की समस्या।।
शंकरगढ़। जहां एक तरफ योगी सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर रोज नए नए योजनाएं लागू कर रही है वहीं प्रयागराज के शंकरगढ़ नगर पंचायत का एक स्कूल पं आर सी त्रिपाठी विद्या मंदिर आज कई सालों से उपेक्षा का शिकार बना है कोविड 19 के पहले से क्षेत्र के लोगों ने सड़क के मुख्य मार्ग तक जोडने के लिए खड़ंजा की मांग की थी दो साल तो कोविड का बहाना बनाया गया।अब लगभग आधा खड़ंजा बिछाकर काम पुरा बताया जा रहा है।जबकि स्कूल के सामने डस्टबिन तक खड़ंजा लगाने व पानी की टंकी से पीछे के रास्ते पर खड़ंजा का प्रस्ताव सभासद द्वारा पारित है लेकिन यह मलीन बस्ती में होने के कारण उपेक्षित किया जाता है आज श्रेत्र के किसानों ने कहा कि हमारे बच्चे रोज छति ग्रस्त होते हैं यदि खड़ंजा तत्काल नहीं लगाया गया तो हम सभी जिलाअधिकारी महोदय के सामने धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी व संघ के सभी कार्यकर्ताओ में गहरा रोष है तत्काल यदि खड़ंजा नहीं लगा तो संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा।।














Leave a Reply