किसानों के लिए अच्छी खबर, सीएनजी बनाने के लिए गोबर खरीदेगी योगी सरकार
यूपी के किसानों और पशु पालकों के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार निराश्रित गोवंश की गौशालाओं, किसानों और पशु पालकों से गोबर खरीदेगी। सरकार गोबर खरीदकर सीएनजी बनाने वाली कंपनी को बेचेगी। जानकारी के अनुसार, योगी सरकार किसानों से डेढ़ रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी। सरकार गौ अभयारण्य योजना के तहत आवारा गोवंश पशुओं को रखेगी। बताया जा रहा है कि अभयारण्य योजना गौशालाओं से अलग होगी।












Leave a Reply