ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक कटा, ड्राइवर ने कई बार दिया हॉर्न
कानपुर से सटे करबिगवां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक कान में ईयर फोन लगाए हुए था। जब रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तो पीछे से कई बार ट्रेन के ड्राइवर ने हॉर्न भी दिया, लेकिन उसने नहीं सुना। गांव कुटिया गुनीर, फतेहपुर निवासी छोटू बहन के घर शादी समारोह में पहनावन के कपड़े लेकर जा रहा था। तभी ये हादसा हो गया।












Leave a Reply