33000 किसानों बड़ी राहत देने जा रही योगी सरकार, कर्ज होगा माफ
सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार फसल ऋण मोचन योजना के तहत राज्य के 19 जिलों के 33 हजार किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार 200 करोड़ रुपए का कर्ज माफ करेगी। कृषि विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विस्तृत प्रस्ताव भेज रहा है। योजना में किसानों के आवेदनों पर शिकायतें मिलीं थी, उनकी जांच हो चुकी है। 33,408 किसान पात्र हैं और इन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।













Leave a Reply