सर्वधर्म ने ईदगाह में गुलाब पुष्प देकर ईद की मुबारकबाद दीl
ईदगाह में गंगा-जमुना मोहब्बत की फिज़ा का नजारा
प्रयागराज/ जब पूरा विश्व ईद की खुशी मना रहा था तो उसी कड़ी में प्रयागराज की ईदगाह में नमाजियों को फूल,पुष्पवर्षा,पुष्पगुच्छ और बच्चों को टॉफी,चॉकलेट वितरित कर प्रयागराज की विरासत गंगा यमुना तहजीब को आगे बढ़ाते हुए ईद की खुशियों पर सर्वसमाज ने एक-दूसरे को बधाइयां दीl
आवाम सेवा समिति अध्यक्ष मोहम्मद अबरार ने इस अवसर पर कहा कि हमारा मुल्क हजारों सालों से सभी त्यौहार हिंदू मुस्लिम मिलकर मनाते चले आ रहे हैं ईद भी उसी कड़ी का त्यौहार है इस मौके पर हम अपने मुल्क में आपसी भाईचारा,सुख- शांति, उन्नति की दुआ करते हैंl
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से ताज अहमद,रहमान अशरफ,सरदार पतविंदर सिंह,
प्रेमनाथ जैसवाल,मनोज शर्मा,मो नईम बाबू,एहसान उल्ला अंसारी, आगा मोहिउद्दीन चांद मियां,असद नियाजी,बृजेश जायसवाल,डॉ बदउद्दीन,
पुककी लाल,मो नफीस अंसारी,सै अरशद अली,मोहित चड्ढा, रिंकू,शामिल रहेl















Leave a Reply