जनता के साथ अच्छा मजाक है, बिजली कटौती पर शिवपाल का तंज
UP में बिजली की भारी कटौती को लेकर प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा- बिजली बचत मतलब 12 से 18 घंटों की अघोषित कटौती। अगर गलती से बिजली आ जाए तो जनता पर अपने सारे उपकरण बंद कर बिजली बचत की संकल्पना को साकार करे। साथ ही कहा कि आपके अधिकारी-कर्मचारी बिजली के उत्पादन वितरण के दायित्व को छोड़कर गरीब जनता के यहां छापे मारेंगे। यकीनन ये जनता के साथ अच्छा मजाक है।












Leave a Reply