सेना प्रमुख: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने संभाला कार्यभार, नरवणे की ली जगह
देश को आज नया सेना प्रमुख मिल गया। भारतीय सेना के अनुभवी और पराक्रमी अधिकारी जनरल मनोज पांडे आज सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने एमएम नरवणे की जगह ली। जनरल पांडे कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं, जो सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। मनोज 29वें सेना प्रमुख हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे इसी साल 1 फरवरी को थल सेना उप प्रमुख बनने से पहले पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे।













Leave a Reply