prayagraj झगड़े के बाद पत्नी चली गई मायके, युवक ने लगा ली फांसी
प्रयागराज के मीरापुर में एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि देवेंद्र गुप्ता (40) एक डॉक्टर की क्लीनिक में काम करता था। दो दिन पहले उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, पत्नी गुस्से में ससुराल छोड़कर अपनी 4 साल की बच्ची को लेकर मायके चली गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Leave a Reply