योगी सरकार का बड़ा एलान, अब रिटायरमेंट के 3 दिन के अंदर खाते में होगी रकम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोबारा सूबे की कमान संभालने के बाद जनहित में ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। इसी क्रम में योगी ने एलान किया है कि अब रिटायर होने वाले कर्मचारियों के खाते में उनकी रकम तीन दिन के अंदर पहुंच जाएगी। इसके लिए लोकभवन में एक मई को सीएम योगी ई-पेंशन पोर्टल की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसे योगी सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।













Leave a Reply