शानदार पहल: इस बार सड़क पर नहीं होगी नमाज, उलेमाओं ने दी हिदायत
प्रयागराज में इस बार कोशिश है कि नमाज सड़कों पर न हो। कमेटियों, उलेमाओं और पेश इमामों ने खास हिदायत दी है कि नमाज का इंतजाम ऐसे करें कि दूसरों को परेशानी न हो। अलविदा यानी रमजान के आखिरी जुमा पर इस बार ज्यादातर मस्जिदों, मदरसों समेत अन्य इबादतगाहों के अंदर ही नमाज के इंतजाम किए जा रहे हैं। जो इलाके पूरी तरह मुस्लिम आबादी वाले हैं वहां मस्जिदों के सामने या फिर सड़क पर नमाज हो सकती है।












Leave a Reply