अगर लोकतंत्र आज वैश्विक है तो इसका श्रेय भारत को जाता है: एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह भारत सिर्फ 75 साल का नहीं है। हम 25 साल और आगे देख रहे हैं। 75 वर्षों में हमने दुनिया के लिए जो अंतर बनाया है, वह यह है कि हम एक लोकतंत्र हैं। एक समय था जब दुनिया में हम एकमात्र लोकतंत्र थे। अगर लोकतंत्र आज वैश्विक है, तो इसका श्रेय भारत को जाता है। दिल्ली में एक निजी सम्मेलन में जयशंकर ने ये बातें कही। उन्होंने क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।












Leave a Reply