सभी ब्लॉक और तहसीलों में खुलेंगे बस शेल्टर, लोगों को मिलेगा रोजगार
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेश के सभी ब्लॉक और तहसीलों में बस शेल्टर खोलेगा। बस शेल्टर्स खुलने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। परिवहन निगम के इस प्रस्ताव पर मुख्य सचिव ने भी मुहर लगा दी है। तहसील और ब्लॉक स्तर पर बस सेंटर खुलने से आम जनता को काफी सहूलियत होगी। हर शेल्टर में यात्रियों के बैठने के लिए 20 उच्च क्वालिटी की कुर्सियों की व्यवस्था, खानपान, पेयजल की सुविधा होगी।













Leave a Reply