बस्ती: कपड़ा व्यापारी के 13 साल के बेटे का अपहरण, मांगी 50 लाख की रंगदारी
बस्ती के नगर पंचायत रुधौली में शनिवार की शाम कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, बदमाशों ने व्यापारी को फोन कर अपहरण की सूचना देकर 50 लाख की रंगदारी मांगी है। मामला सामने आते ही थाने पर कस्बे के व्यापारियों की भीड़ जुट गई। क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। CCTV फुटेज की जांच हो रही है।











Leave a Reply