साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश उत्सव बड़ी ही श्रद्धा-आस्था के साथ मनायाl
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रयाग राज से अटूट संबंध..
नैनी प्रयागराज/ नैनी गुरुद्वारा संगत में सिखों के नौवे गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का 400वा प्रकाश उत्सव बड़ी आस्था और श्रद्धा से मनाया प्रातः काल से खुले दीवान हॉल में पंथ के रागी जत्थे इतिहास कार,कीर्तन,गुरबाणी विचार,कथा प्रवचन द्वारा संगत निहाल हुई l रागी जत्थे ने साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला,अरदास,हुकमनामा के उपरांत गुरु का प्रसाद वितरित हुआl
सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व पर लाल किले से देश को प्रधानमंत्री का संबोधन गौरवशाली क्षण हर एक भारतवासी को खुशी हो रही है कि 400 वर्ष में पहली बार इतिहास में साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य में(लाल किले )दिल्ली में मनाया गया यह सब हम सिख समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह,ज्ञानी जसपाल सिंह,चरन जीत सिंह,जी एस चावला,हरजीत सिंह ढींगरा,शरन जीत सिंह,कुलदीप सिंह,देवेंद्र अरोरा,सतनाम सिंह, सरदार पतविंदर सिंह,दलजीत कौर, हरमन जी सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष,बच्चे श्रद्धालु उपस्थित रहेl














Leave a Reply