भारतीय किसान कल्याण संघ के कोर कमेटी की बैठक संपन्न।।
संघ ने किसानों के हित में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय।
छोटे बाबा को मिला पूर्वांचल का प्रभार।
जिला अध्यक्ष काशी ने लिया पांच गांव को गोद।
प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ के कोर कमेटी की बैठक नैनी मे संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई ,जिसमे संघ के राष्ट्रीय संरक्षक आज की बैठक के मुख्य अतिथि कैप्टन डी पी एन सिंह पूर्व न्यायाधीश जी ने कहा कि संघ अब बाल्यावस्था से यौवनावस्था में जा रहा है,देश प्रदेश में संघ चर्चा का विषय बना हुआ है यह संघ की बड़ी सफलता है।बैठक के विशिष्ठ अतिथि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी ने संघ के विस्तार व किसानों की मदद के लिए कई टिप्स बताते हुए एक नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार गुप्ता जी ने किसानों को रोजगार देने और किसानों के उत्पादन को अच्छे दाम दिलाने पर जोर दिया है।
संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने सभी पदाधिकारियों का सुझाव भी मांगा,निदान कर संघ को मजबूत करने पर बल दिया।बैठक का संचालक प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने अरूण कुमार उपाध्याय उर्फ छोटे बाबा को पूर्वांचल प्रभारी, छोटे पांडेय जी को प्रदेश सचिव , एडवोकेट रितेश मिश्रा को जिला अध्यक्ष वाराणसी,जिला प्रवक्ता मयंक राजपूत,जिला महासचिव प्रवीण तिवारी, प्रयागराज से प्रधान लवायन के संजय कुमार मिश्रा जी को जिला सचिव के मनोनयन की घोषणा की।संघ की टोपी पहनाकर सभी का स्वागत किया। प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी जी ने संघ में महिलाओं को जोड़कर रोजगार देने की बात पर जोर दिया।जिला अध्यक्ष चित्रकूट धीरेश त्रिपाठी व जिला महासचिव जीतेन्द्र नरेश ने चित्रकूट के हर गांव में संघ को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी ने किसानों की समस्या के लिए ज्ञापन और प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान करने की भी बात कही।
















Leave a Reply