कस्टम विभाग ने अटारी बॉर्डर पर पकड़ी 700 करोड़ की हेरोइन
कस्टम विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के पास अटारी बॉर्डर से 102 KG हेरोइन जब्त की है। इसकी बाजार में कीमत 700 करोड़ रुपए है। इसे अफगानिस्तान से लाया गया था। दिल्ली के एक कारोबारी के सामान को जब एक्स-रे स्कैनिंग से गुजारा गया, तो खेप में कुछ लकड़ी के लट्ठों में कुछ धब्बे देखे गए थे। इसके बाद कस्टम के अधिकारियों ने बैग की जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ निकला।











Leave a Reply