UP में बढ़ेंगी MBBS की सीटें, मेडिकल सुविधाओं में होगा इजाफा
योगी सरकार 2.0 में मेडिकल प्रोफेशनल सीटों को दोगुना करेगी। 5 सालों में MBBS की 7 हजार, PG की 3 हजार, नर्सिंग की 14 हजार 500 और पैरामेडिकल की 3 हजार 600 सीटों को बढ़ाया जाएगा। साथ ही 100 दिनों में यूपी में ई-हॉस्पिटल की स्थापना की जाएगी। दो सालों के भीतर मेडिकल कॉलेज ई-हॉस्पिटल की तर्ज पर चलाए जाएंगे। 6 माह में योजना की घोषणा के साथ आने वाले 2 साल में कॉल सेंटर और मोबाइल एप तैयार की जाएगी।










Leave a Reply