शिवपाल खुद तय कर लें वह कहां जा रहे हैं: ओम प्रकाश राजभर
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शिवपाल को दोमुंहा सांप कहा है। राजभर ने कहा शिवपाल खुद तय कर लें कि वह कहां जा रहे हैं, लेकिन वह जल्दी तय करें। पहले तो वह भाजपा में शामिल होने जा रहे थे, फिर आजम खान से मिलने जा रहे हैं। वहीं, शिवपाल ने कहा कि अगर मुलायम सिंह चाहते तो आजम खान बाहर आ जाते। नेताजी ने सदन में इसके लिए धरना नहीं दिया।











Leave a Reply