हस्तिनापुर में मिला शकुनी मामा का पासा! महाभारत काल का खोलेगा राज
UP के मेरठ से 40 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर में पांडव टीले पर उत्खनन में हजारों साल पुराना पासा और मुहरें मिली हैं। इसके बाद यह सवाल जेहन में आ रहा है कि क्या ये वही पासा है, जिससे दुर्योधन के मामा शकुनी चौसर खेला करते थे। पुरातत्वविद् डॉ DB गणनायक ने कहा कि ये पासा हाथी के दांत से बना है। यह तो तय है कि इसे कोई अमीर आदमी ही इस्तेमाल करता होगा। उन्होंने पासे के गुप्तकालीन होने की संभावना जताई है।










Leave a Reply