अमरोहा SP पूनम ने 60% थानेदार अपनी जाति के बनाए, CM योगी ने हटाया
अमरोहा की SP पूनम को 3 दिन पहले हटा दिया गया है। आरोप है कि जिले में SP ने अपनी ही जाति (जाट) के ज्यादातर थानेदार तैनात किए थे। इसकी जानकारी होने पर सीएम योगी ने नाराजगी जाहिर की और रेंज अफसरों की क्लास लेने के साथ SP को हटा दिया। सूत्रों का कहना है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम ने इस तरह अफसरों में पनप रहे बिरादरीवाद पर कड़ी फटकार लगाई है। फिलहाल, पूनम को शासन ने वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है।











Leave a Reply