दिल्ली के तीनों निगम को एक करने की राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने के बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। इस पहले बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पास कर दिया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही दिल्ली के तीनों निगमों को एक करने वाला विधेयक कानून बन चुका है। इसके लिए कानून मंत्रालय की सेक्रेटरी डॉ. रीता वशिष्ठ की ओर से इस संबंध गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।











Leave a Reply