Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

करछना विद्युत उपकेंद्र से पुरैनी फीडर में मनमानी कटौती से उपभोक्ता परेशान

करछना विद्युत उपकेंद्र से पुरैनी फीडर में मनमानी कटौती से उपभोक्ता परेशान

करछना विद्युत उपकेंद्र से पुरैनी फीडर में मनमानी कटौती से उपभोक्ता परेशान

करछना प्रयागराज
करछना विद्युत उपकेन्द्र से पुरैनी फीडर में आज दिन भर श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मनमानी तरीके से बिजली कटौती की गई और पूरे दिन उपभोक्ता गर्मी से परेशान रहे शाम को 6 बजे से लेकर 8 बजे तक में तीन बार बिजली आई और गई कटौती की आंख मिचौनी उप केंद्र की एक दिनचर्या बन गई है यहां तैनात कर्मचारी वर्तमान प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए बार-बार बिजली काटते हैं वर्षों से जमे हुए यहां के निरंकुश कर्मचारी अपने को कथित रूप से शौरेपुश्त बताते हैं और उपभोक्ताओं की उन्हें कोई चिंता नहीं रहती मनमानी के लिए विख्यात यहां के कर्मचारी ना केवल तहसील करछना भर में बदनाम हैं अपितु वह कटौती के लिए वर्षों से जाने जा रहे हैं अब उपभोक्ताओं का धैर्य टूट रहा है और पानी सर से ऊपर हो जाने पर उपभोक्ता बिजली नहीं तो बिल नहीं का आंदोलन शुरू करेंगे जिसकी जिम्मेदारी केवल करछना विद्युत उपकेंद्र पर तैनात निरंकुश कर्मचारियों की होगी यहां के उच्चाधिकारी भी कान में तेल डाले बैठे रहते हैं सैकड़ों बार शिकायत के बावजूद भी उनके कान पर जूं नहीं रेंगती पता नहीं वह इसे सुनते भी हैं या जानबूझकर के इन निरंकुश कर्मचारियों को सह देते हैं यदि शीघ्र ही विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी करछना विद्युत उप केंद्र की ओर ध्यानाकर्षण नहीं करते हैं तो किसी भी प्रकार के जन आंदोलन के लिए उन्हें तैयार रहना होगा सैकड़ों बार शिकायतों को इस तरह अनसुनी करना मानवाधिकारों का भी हनन है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *