बलिया: सड़कों पर उतरे पत्रकार, गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन
बलिया में जिला प्रशासन के खिलाफ पत्रकार सड़कों पर उतर गए हैं। गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमें लादकर पत्रकारों की गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान काली पट्टी बांधकर पत्रकारों ने विरोध किया। बता दें कि बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में खबर छापने पर पत्रकारों पर कार्रवाई हुई है। इसमें कई पत्रकारों को जेल भेजा गया है।










Leave a Reply