Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

द कश्मीर फाइल्स के टिकट पर छूट देने की घोषणा-सरदार पतविंदर सिंह

द कश्मीर फाइल्स के टिकट पर छूट देने की घोषणा-सरदार पतविंदर सिंह

द कश्मीर फाइल्स के टिकट पर छूट देने की घोषणा-सरदार पतविंदर सिंह

नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने व्यवसाय फोटोग्राफी में द कश्मीर फाइल्स फिल्म की टिकट दिखाओ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफी में छूट पाऊं का एक प्ले कार्ड लगाकर लोगों को फिल्म के प्रति प्रेरित कर रहे हैंl
कश्मीर फाइल्स 1990 के दशक के कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म है जिसे सभी को देखना चाहिए इससे जानकारी और जागरूकता आएगी कि किस-किस मानसिकता के लोग हमारे देश में रहते हैं जो इंसान को इंसान नहीं समझते ऐसे लोगों का कोई धर्म नहीं होता बस मरती है तो इंसान और इंसानियतl क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि चेत्र नवरात्र और रमजान एक साथ आया है यह शांति और सौहार्द का संदेश देने जैसा ही हैl द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ फिल्म में उसका मात्र 10% ही है किसी बेकसूर इंसान की जान लेना इस्लाम मे गुनाह है मारने वाले का कोई धर्म नहीं होता और मरने वाला एक इंसान होता हैl क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह ने लोगों को रमजान की बधाई देते हुए कामना करते हुए कहा है कि ‘समाज में लोगों को शांति,सद्भाव और करुणा की भावना को विकसित करने की शक्ति मिले.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *