Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पं० माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति सम्मान का आयोजन 3 अप्रैल को नैनी में

पं० माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति सम्मान का आयोजन 3 अप्रैल को नैनी में

पं० माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति सम्मान का आयोजन 3 अप्रैल को नैनी में

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील करछना इकाई का शपथ ग्रहण भी होगा

प्रयागराज
हिंदी पत्रकारिता जगत के विख्यात पत्रकार व कवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की स्मृति में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई करछना द्वारा पंडित चतुर्वेदी जी के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर 3 अप्रैल 2022 को प्रातः 11 बजे से आनंद नगर नैनी प्रयागराज में पत्रकार साहित्यकार सम्मान एवं होली मिलन कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर तहसील इकाई करछना का शपथ ग्रहण भी रखा गया है
पी एन पब्लिक स्कूल आनन्द नगर राजकीय आई टी आई स्कूल की पूर्वी चहारदीवारी के बगल से मिर्जापुर रोड से दक्षिण की तरफ लगभग 200मीटर अंदर जाकर आनंद नगर है जहाँ पर रोड से लगा हुआ पी एन पब्लिक स्कूल आनन्द नगर है
समारोह की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा शंकर ओझा जी करेंगे और मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मुनेश्वर मिश्र जी होंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया प्रयागराज मंडल इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय जिला इकाई प्रयागराज के अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी सहित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे
स्थानीय पत्रकारों कवियों साहित्यकारों को सादर आमंत्रित करते हुए करछना इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई द्वारा पत्रकारों को पंडित माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा समारोह में नए पत्रकारों को सदस्यता भी प्रदान की जाएगी
श्री पांडेय जी ने बताया कि पी एन पब्लिक स्कूल आनंद नगर में रविवार 3 अप्रैल को आयोजित 11:00 बजे से आयोजित उक्त समारोह में स्थानीय गण अमान नागरिकों सहित समाजसेवियों चिकित्सकों अधिवक्ताओं पत्रकारों कवियों लेखकों और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का अभिनंदन होगा समारोह में उपस्थित पत्रकार बंधुओं को विशेष रुप से सम्मान पत्र भेंट किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *