Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

01 अप्रैल 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – चैत्र।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – अमावस्या दिन – 11:30
मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद दिन – 10:24 मि. तक उपरांत रेवती।
योग – ब्रह्म दिन – 09:32 मि. तक उपरांत ऐंद्र।
पंचक – चौथा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का दिन – 10:24 मि. से है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – रेवती ।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:54 मि.।
सूर्यास्त – 06:14 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – स्नान दान आदि की अमावस्या,चान्द्र संवत्सर समाप्त, सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग दिन – 10:24 मि. से।

कल विशेष – हिन्दू नववर्ष,वासन्तनवरात्र प्रारंभ,चान्द्र संवत्सर एवं श्री संवत् – 2079 प्रारंभ,कलश स्थापना,ध्वजारोहण,वर्षपति पूजा,पंचांग फल श्रवण,धर्मघट आदि दान,आरोग्य,विद्या तिलक व्रत,अभिजित मुहूर्त दिन – 11:39 मि. से दिन – 12:29 मि . तक,गुड़ी पड़वा,झूलेलाल जयंती,सिन्धी नववर्ष,कल्पादि – 1,इस वर्ष के राजा शनि,मंत्री गुरु रहेंगे,पंचक समाप्ति दिन – 11:06 मि.पर,यायीजय योग दिन – 11:06 मि. तक।

मेष राशि – आज सामाजिक लोगों के व्यवहार से नाराज रहेंगे। किसी की बातों से मन दुखी होगा। व्यवसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहेंगे।

वृष राशि – आज निजी जीवन में किये प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आडंबरों से दूर रहें। अपनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि – आज अपने चित्त को शांत रखें।समय-समय पर अपने किये कार्यों का अवलोकन करें। निर्माण कार्य को आर्थिक पक्ष प्रभावित करेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है।

कर्क राशि – आज आप अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों का बजट तय होगा। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। आज जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।

सिंह राशि – आज का दिन आप के कार्य के लिए महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख-शांति कायम रखने के प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं।

कन्या राशि – आज मिला-जुला असर रहेगा,आप सुनते सब की हैं करते मन की हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव व्याकुलता बढ़ायेंगे। कार्यस्थल पर शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। संतान सुख संभव है।

तुला राशि – आज अपने विचारों को शुद्ध रखें। रचनात्मक कार्यों में आप की व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में किये निवेश से लाभ होगा। कारोबार में प्रारंभ की आपकी योजना सफल होगी। आलस्य उन्नति में बाधक साबित होगा।

वृश्चिक राशि – आज धर्म के क्षेत्र में विशिष्टजन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता लाना आवश्यक है। परिवार में किसी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी।

धनु राशि – आज किसी भी काम को करने के पहले पूरी जानकारी रखें,फिर कोई निर्णय लें। मनोस्थिति व्याकुल करेगी। आपके पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे।

मकर राशि – आज वाहन प्राप्ति के सुखद योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मित्रों की मदद से लाभ होगा। धन-संपत्ति के मामले सुलझेंगे। परिजनों के द्वारा आप की निंदा होगी। व्यापार विस्तार के योग है।

कुम्भ राशि – आज मित्रों के साथ किसी नई योजनाओं को अंजाम देंगे। समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि की कमी रहेगी। आर्थिक हानि का योग है।

मीन राशि – आज दिन शुभ रहेगा।अपनों का साथ आगे बढ़ने में मददगार होगा। व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान चिंता बढ़ा सकते है। संतान के किए कार्यों से मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य में देरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *