यूपी: देर रात चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले
शासन ने बुधवार देर रात चार IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें पुलिस मुख्यालय से ADG नवनीत सिकेरा को ADG पीटीएस उन्नाव के पद पर भेजा गया है। वहीं, पुलिस महानिदेशक के जनरल स्टॉफ ऑफिसर (GSO) एडीजी रवि जोसफ लोक्कू को एडीजी सतर्कता अधिष्ठान बनाया है, जबकि इस पद पर तैनात एन रविंदर को GSO डीजीपी बनाया गया है। डीआईजी रूल्स एंड मैन्युअल धर्मेंद्र सिंह को डीआईजी आरटीसी चुनार के पद पर तैनाती दी गई है।











Leave a Reply