Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

विहिप प्रखंड प्रतापपुर की बैठक एवं होली मिलन समारोह संपन्न

विहिप प्रखंड प्रतापपुर की बैठक एवं होली मिलन समारोह संपन्न

विहिप प्रखंड प्रतापपुर की बैठक एवं होली मिलन समारोह संपन्न

प्रयागराज प्रतापपुर – उत्तर प्रदेश में भाजपा की दूसरी बार सरकार बनने एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को शपथ लेने के उपलक्ष्य में प्रतापपुर के खखैचा ग्राम में विश्व हिन्दू परिषद् प्रखंड प्रतापपुर के तत्वावधान में प्रखंड के सत्संग प्रमुख आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” द्वारा संगठन की बैठक,कवि सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि चाणक्य पीठाधीश्वर परशुराम अखाड़ा के संस्थापक 1008 श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज,कार्यक्रम के अध्यक्ष सरयू प्रसाद तिवारी,प्रखंड उपाध्यक्ष प्रभात सोनी ने दीप प्रज्वलित कर तथा भगवान श्री राम,भारत माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम शुभारंभ किया तथा बाबरी मस्जिद विध्वंस करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रतापपुर क्षेत्र के तीन कारसेवकों छोटेलाल उपाध्याय, माता सेवक तिवारी,आदित्यनाथ तिवारी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं मुख्य अतिथि सहित तमाम वक्ताओं ने अपनी बातें रखीं।
विभिन्न स्थानों से आये रचनाकारों शिवशंकर कुशवाहा “सरारती”, चंद्रकांत पांडेय “श्याम”, प्रशांत भरुहिया “प्रयागी”, लवकुश मिश्रा आदि कवियों ने सरस्वती बंदना,होली,पर्यावरण,सामाजिक आदि विषयों पर अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला सहमंत्री विनेक त्रिपाठी,जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज तिवारी, जिला मीडिया प्रमुख दीपक द्विवेदी,प्रखंड अध्यक्ष अशोक दुबे,प्रखंडमंत्री किशन पाठक,बजरंगदल संयोजक बृजेश यादव शेरा,सहसंयोजक आलोक द्विवेदी,प्रखंड मीडिया प्रभारी रोहन शुक्ल,खंड संयोजक सिद्धार्थ सिंह,खंड अध्यक्ष आकाश गुप्ता,खंड सत्संग प्रमुख कृष्ण लाल तिवारी,धीरज तिवारी, ओमकार सिंह,श्रीचंद गुप्ता,अभिषेक उपाध्याय,शक्ति सिंह,नितिन मिश्र,अमन शर्मा,अवनीश दूबे,अंकुर पांडेय,विनीत मिश्र,गुंजा पटेल,पंकज मिश्र,ग्राम प्रधान मिठाई लाल भारतिया,मूलचंद मिश्र देवेन्द्र दुबे,अनूप जायसवाल आदि कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *