Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अरैल तट मे पूजा-अर्चना कर सरकार के शपथ ग्रहण की खुशियां मनाई गईl

अरैल तट मे पूजा-अर्चना कर सरकार के शपथ ग्रहण की खुशियां मनाई गईl

अरैल तट मे पूजा-अर्चना कर सरकार के शपथ ग्रहण की खुशियां मनाई गईl

नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही अरैल तट गंगा के किनारे व मंदिरों में पूजा-अर्चना कर उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से बनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की खुशी पर पूजा पाठ कर भगवान का शुक्रिया अदा किया गया कि आप की कृपा से एक बार पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हम सभी परमात्मा का धन्यवाद करते हैं दंडवत प्रणाम करते हैंl इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि हम सभी लोगों के लिए बहुत ही खुशी का क्षण है क्योंकि जब-जब धर्म की हानि होती है कोई ना कोई इंसान रूप में आकर धर्म की रक्षा करता है क्योंकि पिछले कुछ सालों से भारत में धर्म की हानि पहुंचाने का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा था जो बहुत ही दुख था धर्म को बचाने के लिए भगवान ने मानव रूप में योगी-मोदी को पृथ्वी पर भेजकर जगत कल्याण करने के लिए उन्हें भेजा है ऐसा मुझे प्रतीत होता हैl
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह हम लोग के लिए बहुत ही खुशी का क्षण है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में पुनः सत्ता में विराजमान होकर राम राज्य की परिकल्पना साकार करने का कार्य कर रही हैl
अरैल स्थित प्रयागराज के द्वारका माधव में अग्नि कोण पर स्थित चक्रमाधव भगवान जी के प्रांगण मैं भजन कीर्तन व कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें चक्र माधव महंत अवधेश दास महाराज,ठाकुर राधा कृष्ण के महंत लक्ष्मी दास,अनामि महाप्रभु दास, शिव प्रकाश शास्त्री सियाराम दास विभिन्न तीर्थों से आए हुएअनेक संत,महात्मा,मंडलेश्वर, श्रद्धालु,सहित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *