योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। योगी आज रात को ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष पहुंचे और प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया। योगी सरकार का शपथग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम 4 बजे इकाना स्टेडियम में होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी शाम को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष दावा पेश करेंगे।










Leave a Reply