कोरांव में किसानों की हमेशा हुई अनदेखी – पवनेश उपाध्याय
चौरासी के किसानों को ब्यवसायिक खेती की जरूरत- सुरेन्द्र बहादुर सिंह
भारतीय किसान कल्याण संघ का कोरांव, मांडा, मेजा में किसान चौपाल संपन्न
प्रयागराज। कोरांव में किसानों का हमेशा अनदेखी हुई है, यहां का किसान इतनी मेहनत के बावजूद भी उचित लाभ नहीं प्राप्त कर पा रहा है। यह बात संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय ने चौपाल में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहीं, उन्होंने कहा कि संघ किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए कृत संकल्पित है और वह अपना संपूर्ण प्रयास करके किसानों की समस्याओं का समाधन कराने का प्रयास करेगा। और कहा कि जिले की सबसे बड़ी किसान आबादी का क्षेत्र सरकारी योजनाओं से हमेशा उपेक्षित रहा, आज तक सिंचाई के लिए नहर का रिपेयर व ट्यूबवेल की सुविधा नहीं हो सकी, किसानों को अब यह अपमान बर्दाश्त नहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने किसान संवाद करते समय अनेक समस्याओं को तत्काल संबंधित अधिकारी से बात कर समाधान करने के लिए कहा,और चेतावनी भी दी कि यदि नहर रिपेयर नहीं हुआ तो संघ का प्रतिनिधि मंडल डीम और सीएम से मिलकर समाधान कराएगा।
भारतीय किसान कल्याण संघ की किसान जन जागरण यात्रा केन्द्रीय कार्यालय गधियाव करछना से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ करते हुए कोहडार घाट, लेडियारी में किसानों से संवाद करते हुए कोरांव में एक विशाल किसान चौपाल के रूप में बदल गई।
कोरांव में यमुनापार प्रभारी लक्ष्मी शंकर यादव जी को यमुनापार ज़िला अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया। ब्लाक अध्यक्ष कोरांव एडवोकेट चंद्र शेखर यादव ने भी संघ को मजबूत करने का संकल्प लिया। ब्लाक अध्यक्ष मांडा बुजुर्ग नेता राम चंद्र यादव जी ने किसानों की मदद के लिए मर मिटने की बात कही।
किसान जन जागरण यात्रा रास्ते में किसानो से मिलते हुए रामनगर गोनौरा ग्राम सभा में भी किसान चौपाल के रूप में बदल गई। जहां पर जय प्रकाश पांडेय जी को जिला सचिव प्रयागराज की जिम्मेदारी और प्रभारी उरूवा ब्लाक की अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। चौरासी में अपार संभावनाएं हैं पर आज तक चौरासी के किसानों का कोई ब्यवसायिक प्रशिक्षण या योजना का लाभ नहीं मिला, यह बात संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा की आगवानी में यह किसान जन जागरण यात्रा सफल हुई, प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र के किसानों को संगठन से जुड़ कर के किसानों की ताकत का एहसास दिलाने एवं संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिसमे जिला उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह इस यात्रा के आयोजक रहे। हजारों किसानों की समस्या को अब ज्ञापन के रूप में संघ मुख्यमंत्री से मिलकर संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रस्तुत करेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर यादव, धर्मवीर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट चंद्रशेखर कोरांव ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष मांडा, धर्म राज कार्यकर्त्ता, रामराज, त्रिवेणी प्रसाद, विजय कुमार यादव, पीताम्बर यादव, हर्ष नारायण आदिवासी, जवाहर लाल किसान, भास्कर एडवोकेट, जय प्रकाश पांडेय आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।





















Leave a Reply