Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

22 मार्च 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – चैत्र।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – चतुर्थी प्रातः – 07:49
मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – विशाखा रात्रि – 09:38 मि. तक उपरांत अनुराधा।
योग – हर्षण दिन – 02:41 मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला दिन – 03:58 मि. तक उपरांत वृश्चिक।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद ।
दिशाशूल – उत्तर में,पश्चिम में काल।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक।
सूर्योदय – 06:04 मि.।
सूर्यास्त – 06:04 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – रंग पंचमी।

आज विशेष – रंग पंचमी,राष्ट्रीय नववर्ष एवं शक नववर्ष – 1944 प्रारंभ,राष्ट्रीय चैत्र मास प्रारंभ,स्थायी जयद् योग दिन – 09:39 मि. तक।

कल विशेष – पूर्व दिशा में गुरु उदय दिन – 02:04 मि.पर,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग एवं रवियोग रात्रि – 08:09 मि. तक,भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 03:27 मि. से।

मेष राशि – आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कर्ज संबंधी मामले आसानी से निपटेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

वृष राशि – आज कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।

मिथुन राशि – आज पराक्रम व सुख-समृद्धि बढऩे से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।

कर्क राशि – आज सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे, तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि – आज जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि – आज बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।

तुला राशि – आज आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक क्लेश रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर है।

धनु राशि – आज क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा।

मकर राशि – आज आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।

कुंभ राशि – आज आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

मीन राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी।अपने कार्य के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं
चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *